novak djokovic on virat kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब एक ग्लोबल सुपरस्टार बन चुके हैं। हाल ही में टेनिस लेजेंड नोवाक जोकोविच ने एक इंटरव्यू में विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कोहली के साथ क्रिकेट और टेनिस खेलने की इच्छा भी जताई है। बता दें कि इससे पहले ग्लोबल फुटबॉल सुपरस्टार डेविड बेकहम और हैरी केन भी विराट कोहली के खेल की सराहना कर चुके हैं।
विराट-जोकोविच अच्छे दोस्त
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स (Laureus World Sports Awards) के दौरान एक बातचीत में नोवाक जोकोविच ने कहा, “भले ही विराट कोहली के साथ मेरी आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन हम एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। हमारी कॉल और चैट्स पर काफी बात होती है, जहाँ हम एक-दूसरे के करियर की सराहना करते हैं और सपोर्ट करते हैं।
विराट के साथ क्रिकेट और टेनिस खेलने का वादा
नोवाक जोकोविच ने भारतीय फैंस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पिछले कुछ वर्षों में भारत से बहुत प्यार और सपोर्ट मिला है। जोकोविच ने भारतीय प्रशंसकों से जल्द ही भारत आने का वादा भी किया। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही विराट कोहली से उनकी मुलाकात होगी और दोनों मिलकर टेनिस और क्रिकेट खेलेंगे।
नोवाक जोकोविच की उपलब्धियां
- 24 ग्रैंड स्लैम खिताब: जोकोविच ने रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हैं, जिनमें 10 ऑस्ट्रेलियाई ओपन, 7 विंबलडन, 4 यूएस ओपन और 3 फ्रेंच ओपन खिताब शामिल हैं।
- एटीपी विश्व नंबर-1: उन्होंने रिकॉर्ड 428 हफ्तों तक शीर्ष रैंकिंग पर अपना कब्जा बनाए रखा, और रिकॉर्ड आठ बार साल का अंत नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में किया।
- ओलंपिक स्वर्ण पदक: उन्होंने कार्लोस अल्कराज को हराकर 2024 पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता, और इसके साथ ही अपना ‘करियर गोल्डन स्लैम’ पूरा किया।

