भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भले ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आज भी इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इन दोनों खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। पाकिस्तान के बाबर आज़म इस सूची (Most Runs in T20I) में नंबर एक पर बने हुए हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस लिस्ट में क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर आते हैं। आइए नज़र डालते हैं दुनिया के ऐसे ही टॉप 10 बल्लेबाज़ों पर जिन्होंने टी-20I में रनों का पहाड़ खड़ा किया है।
T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | कुल मैच | कुल रन |
|---|---|---|---|
| 1 | बाबर आज़म (पाकिस्तान) | 145 | 4596 |
| 2 | रोहित शर्मा (भारत) | 159 | 4231 |
| 3 | विराट कोहली (भारत) | 125 | 4188 |
| 4 | जोस बटलर (इंग्लैंड) | 156 | 4037 |
| 5 | पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) | 163 | 3895 |
| 6 | मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) | 122 | 3531 |
| 7 | मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) | 106 | 3414 |
| 8 | मुहम्मद वसीम (यूएई) | 99 | 3371 |
| 9 | वीरनदीप सिंह (मलेशिया) | 122 | 3370 |
| 10 | डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 110 | 327 |
टी-20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़
- बाबर आज़म (नंबर 1): टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर 1 पर हैं। बाबर आज़म ने 145 मैचों में 4596 रन बनाए हैं।
- रोहित शर्मा (नंबर 2): टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं।
- विराट कोहली (नंबर 3): टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ‘किंग’ विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली ने 125 मैचों में 4188 रन बनाए हैं।
- जोस बटलर (नंबर 4): इस लिस्ट में चौथे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान और विस्फोटक ओपनर जोस बटलर हैं। जोस बटलर ने 156 मैचों में 4037 रन बनाए हैं।
- पॉल स्टर्लिंग (नंबर 5): टी-20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आयरलैंड के दिग्गज पॉल स्टर्लिंग पांचवें नंबर पर हैं। पॉल स्टर्लिंग ने 163 मैचों में 3895 रन बनाए हैं।
- मार्टिन गप्टिल (नंबर 6): इस लिस्ट में छठे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व आक्रामक ओपनर मार्टिन गप्टिल का नाम आता है। मार्टिन गप्टिल ने 122 मैचों में 3531 रन बनाए हैं।
- मोहम्मद रिज़वान (नंबर 7): टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान सातवें नंबर पर हैं। मोहम्मद रिज़वान ने 106 मैचों में 3414 रन बनाए हैं।

