CricHub4You
  • Cricket
  • Cricket
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket T20 Records

Abhishek Sharma vs Vaibhav Suryavanshi: 40 मैचों के बाद आंकड़ों ने खोला राज, कौन है T20 का असली ‘बाहुबली’ ओपनर?

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
July 29, 2026
in T20 Records, Cricket
0
Vaibhav Suryavanshi and Abhishek Sharma T20 stats comparison infographic with India vs Zimbabwe series background.
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Vaibhav Suryavanshi vs Abhishek Sharma: ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe Cricket) के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने ज़िम्बाब्वे को इस सीरीज में 3-0 से हराया है। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब हासिल किया।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 263.16 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 19 गेंद पर 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंद पर 20 रन बनाए। तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 165.31 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंद में 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज में कुल 151 रन बनाए।

Abhishek Sharma hitting six
Photograph: BCCI

वहीं दूसरी तरफ, बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा [Abhishek Sharma] ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज में सिर्फ 11 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा बनाम वैभव सूर्यवंशी: 40 मैचों के बाद कौन टी20 का ‘बाहुबली’ ओपनर:

पंद्रह वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने टी20 करियर में अब तक 40 मैच खेले हैं। तो आइए जानते हैं कि 40 टी20 मैचों तक वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में से कौन बेहतर ओपनर बल्लेबाज है।

Stats (शुरुआती 40 मैच)वैभव सूर्यवंशीअभिषेक शर्मा
कुल रन16701150
स्ट्राइक रेट216.32135.29
कुल शतक0401
कुल छक्के148*46*

रनों में अभिषेक से आगे वैभव: वैभव सूर्यवंशी ने 40 मैचों में 1670 रन बनाए हैं, वहीं अभिषेक शर्मा ने शुरुआती 40 मैचों में 1150 रन बनाए थे। शुरुआती चालीस मैचों में वैभव ने अभिषेक से 520 रन ज्यादा बनाए हैं।

स्ट्राइक रेट में वैभव ने अभिषेक को पछाड़ा: अभिषेक शर्मा का टी20 करियर स्ट्राइक रेट 175.4 है, लेकिन अपने टी20 करियर के शुरुआती 40 मैचों में अभिषेक का स्ट्राइक रेट महज 135.29 का था। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने अपने टी20 करियर में खेले 40 टी20 मैचों में 216.32 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

शतकों में भी अभिषेक से आगे वैभव: अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 करियर के शुरुआती 40 मैचों में सिर्फ 1 शतक लगाया था, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने अपने टी20 करियर में अभी तक 4 शतक लगा दिए हैं। यह 4 शतक उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में लगाए हैं।

अभिषेक vs वैभव (सिक्सर किंग): वैभव सूर्यवंशी ने महज 40 मैचों में 148 छक्के उड़ाए हैं, वहीं अभिषेक शर्मा ने शुरुआती 40 मैचों में सिर्फ 46 छक्के लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा (59) छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (Chris Gayle Records)

Tags: Abhishek SharmaCricket News HindiIndia vs Zimbabwe T20 SeriesNext Gen Indian OpenersRajasthan RoyalsT20 Stats ComparisonVaibhav SuryavanshiVaibhav Suryavanshi 72 SixesVaibhav Suryavanshi IPL 2026Vaibhav Suryavanshi vs Abhishek Sharma
Previous Post

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज

Next Post

ना कोहली, ना सचिन! ब्रेट ली ने इस खिलाड़ी को चुना दुनिया का ‘सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर’, वजह हिला देगी दिमाग

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
ब्रेट ली सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर जैक कैलिस और सचिन तेंदुलकर

ना कोहली, ना सचिन! ब्रेट ली ने इस खिलाड़ी को चुना दुनिया का 'सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर', वजह हिला देगी दिमाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने पहली गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास, 12 रन देकर चटकाए 6 विकेट
  • महाराष्ट्र से दिल्ली तक, जानिए किस राज्य ने दिए टीम इंडिया को सबसे ज्यादा क्रिकेटर
  • रोहित शर्मा की ‘उल्टी खोपड़ी’ रणनीति: जब बॉलर से बोले– “जाओ, धोनी भाई से छक्के खाओ!”
  • ना कोहली, ना सचिन! ब्रेट ली ने इस खिलाड़ी को चुना दुनिया का ‘सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर’, वजह हिला देगी दिमाग
  • Abhishek Sharma vs Vaibhav Suryavanshi: 40 मैचों के बाद आंकड़ों ने खोला राज, कौन है T20 का असली ‘बाहुबली’ ओपनर?

Categories

  • Cricket (37)
  • ODI RECORDS (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • T20 Records (8)
  • Test Records (3)
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.