CricHub4You
  • Cricket
  • Cricket
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket

महाराष्ट्र से दिल्ली तक, जानिए किस राज्य ने दिए टीम इंडिया को सबसे ज्यादा क्रिकेटर

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
August 16, 2026
in Cricket
0
Infographic map of India showing state-wise number of Indian cricketers with a cricket trophy and Hindi text '510 Bhartiya Cricketer Kiske Rajye Ka Dabdaba'.
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्रिकेट का जन्म भले ही इंग्लैंड में हुआ हो, लेकिन क्रिकेट को असली पहचान भारत में मिली है। भारतीय टीम में अभी तक अलग-अलग राज्यों से कुल 510 खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है। तो आइए जानते हैं कि किस राज्य से भारतीय टीम को सबसे ज्यादा क्रिकेटर मिले हैं।

Table of Contents

Toggle
  • 1. महाराष्ट्र
  • 2. कर्नाटक
  • 3. दिल्ली
  • 4. तमिलनाडु
  • 5. गुजरात
  • 6. पंजाब
  • 7. उत्तर प्रदेश
  • 8. पश्चिम बंगाल
  • 9. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
  • 10. हरियाणा

1. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र राज्य से भारतीय टीम में सबसे ज्यादा क्रिकेटर्स ने डेब्यू किया है। इनमें सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, अजीत वाडेकर, दिलीप वेंगसरकर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर समेत 100-110 क्रिकेटर्स शामिल हैं।

surya kumar yadav flick shot

2. कर्नाटक

भारत को सबसे ज्यादा क्रिकेटर देने वाले राज्यों की सूची में कर्नाटक दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक से राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, गुंडप्पा विश्वनाथ, सैयद किरमानी, केएल राहुल, रॉबिन उथप्पा, वेंकटेश प्रसाद, मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल और करुण नायर समेत 45-50 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया है।

3. दिल्ली

भारत को सबसे ज्यादा क्रिकेटर्स देने वाले राज्यों की सूची में दिल्ली तीसरे स्थान पर है। दिल्ली से विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, शिखर धवन और ईशांत शर्मा समेत 40-45 खिलाड़ियों ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है।

Virat Kohli Near Ms Dhoni Most Runs Againts England in ODIS

4. तमिलनाडु

तमिलनाडु से भारतीय क्रिकेट टीम में लगभग 35-40 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इनमें रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, कृष्णमाचारी श्रीकांत, मुरली विजय और वाशिंगटन सुंदर जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

5. गुजरात

भारतीय क्रिकेट टीम में गुजरात की तरफ से 30-35 खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। इनमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, अक्षर पटेल, पार्थिव पटेल, चेतेश्वर पुजारा, इरफान पठान, यूसुफ पठान और वीनू मांकड़ जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं।

HARDIK PANDYA

6. पंजाब

भारतीय क्रिकेट में हमेशा से ही पंजाबी खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। पंजाब से युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शुभमन गिल, गुरप्रीत सिंह मान, लाला अमरनाथ, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, हरप्रीत बराड़, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। पंजाब से 30-35 खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं।

Abhishek Sharma hitting six

7. उत्तर प्रदेश

जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। उत्तर प्रदेश से मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण कुमार, शिवम मावी और रिंकू सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश से भारत के लिए 25-30 खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।

8. पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल भारत के लिए सबसे ज्यादा क्रिकेटर देने वाले राज्यों की सूची में आठवें नंबर पर है। पश्चिम बंगाल से सौरव गांगुली, मोहम्मद शमी, रिद्धिमान साहा, मनोज तिवारी, पंकज रॉय और लक्ष्मी रतन शुक्ला भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। पश्चिम बंगाल से अभी तक 20-25 खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।

9. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भारत के लिए अब तक 20-25 क्रिकेटर्स इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। इनमें वीवीएस लक्ष्मण, अंबाती रायुडू, हनुमा विहारी, वेणुगोपाल राव, प्रज्ञान ओझा, मोहम्मद सिराज, अरशद अयूब और नोएल डेविड जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल हैं।

10. हरियाणा

खेल के दृष्टिकोण से हरियाणा भारत का नंबर वन राज्य है। ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा सबसे ज्यादा मेडल लेकर आता है। मगर क्रिकेट में सबसे ज्यादा खिलाड़ी देने वाले राज्यों की सूची में हरियाणा दसवें नंबर पर है। हरियाणा से कपिल देव, युजवेंद्र चहल, अमित मिश्रा, मोहित शर्मा और आशीष नेहरा समेत 15-20 खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है।

Which state has produced the most Indian cricketers?

Maharashtra has produced the highest number of Indian international cricketers, followed by Karnataka and Delhi.

which state virat kholi belongs?

Delhi

Tags: Cricket FactsCricket NewsCricket News HindiCricket RecordsIndian Cricket HistoryIndian Cricket TeamIndian CricketersMaharashtra CricketMS DhoniRohit SharmaSachin TendulkarState Wise CricketersTeam India PlayersVirat Kohli
Previous Post

रोहित शर्मा की ‘उल्टी खोपड़ी’ रणनीति: जब बॉलर से बोले– “जाओ, धोनी भाई से छक्के खाओ!”

Next Post

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने पहली गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास, 12 रन देकर चटकाए 6 विकेट

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
Mitchell Starc celebrating 6 wickets vs Bangladesh in 2nd test 2026

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने पहली गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास, 12 रन देकर चटकाए 6 विकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने पहली गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास, 12 रन देकर चटकाए 6 विकेट
  • महाराष्ट्र से दिल्ली तक, जानिए किस राज्य ने दिए टीम इंडिया को सबसे ज्यादा क्रिकेटर
  • रोहित शर्मा की ‘उल्टी खोपड़ी’ रणनीति: जब बॉलर से बोले– “जाओ, धोनी भाई से छक्के खाओ!”
  • ना कोहली, ना सचिन! ब्रेट ली ने इस खिलाड़ी को चुना दुनिया का ‘सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर’, वजह हिला देगी दिमाग
  • Abhishek Sharma vs Vaibhav Suryavanshi: 40 मैचों के बाद आंकड़ों ने खोला राज, कौन है T20 का असली ‘बाहुबली’ ओपनर?

Categories

  • Cricket (37)
  • ODI RECORDS (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • T20 Records (8)
  • Test Records (3)
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.