क्रिकेट जगत में जब भी ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ की बात चलती है, तो अधिकांश फैंस और दिग्गजों के दिमाग में पहला नाम सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली का आता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व रफ्तार के किंग ब्रेट ली ने इस अंतहीन बहस में एक ऐसा नाम शामिल कर दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
प्रसिद्ध ‘द रणवीर शो’ (TRS) पॉडकास्ट में बात करते हुए ब्रेट ली ने दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस को दुनिया का सबसे संपूर्ण और सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर करार दिया है।
ब्रेट ली के मुताबिक: सचिन महानतम बल्लेबाज, लेकिन कैलिस सर्वश्रेष्ठ क्यों?
ब्रेट ली ने बहुत ही बारीक अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज हैं। लेकिन जब बात एक ‘कम्पलीट क्रिकेटर’ की आती है, तो जैक कैलिस का कोई मुकाबला नहीं है।
आइए नजर डालते हैं उन जादुई आंकड़ों पर, जिन्हें ब्रेट ली ने एक रोमांचक कहानी की तरह पेश किया:
एक अकेले खिलाड़ी में छिपे थे दो दिग्गज: जैक कैलिस ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 25,534 रन कूटने के साथ-साथ 577 विकेट भी चटकाए हैं। यानी वह टीम में एक महान बल्लेबाज और एक मुख्य तेज गेंदबाज दोनों की भूमिका अकेले निभाते थे।

टेस्ट क्रिकेट का अभेद्य किला: टेस्ट मैचों में कैलिस के नाम 13,289 रन और 292 विकेट दर्ज हैं। उनकी मजबूत बल्लेबाजी के आगे दुनिया भर के गेंदबाज पानी मांगते थे।
वनडे में भी मंचाया कोहराम: सीमित ओवरों के खेल में भी कैलिस ने 11,579 रन बनाए और 273 विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की ‘उल्टी खोपड़ी’ रणनीति: जब बॉलर से बोले– “जाओ, धोनी भाई से छक्के खाओ!
चर्चा से गायब रहा किंग कोहली का नाम!
हैरानी की बात यह रही कि इस पूरी बातचीत के दौरान ब्रेट ली की जुबान पर विराट कोहली का नाम तक नहीं आया। हालांकि, आंकड़ों के लिहाज से विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के मामले में जैक कैलिस को काफी पीछे छोड़ चुके हैं। लेकिन ली का मानना है कि जो संतुलन कैलिस अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम को देते थे, वैसा दूसरा कोई नहीं कर पाया।
वहीं जब ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर की बात आई, तो उनके 34,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन और 100 शतकों का महा-रिकॉर्ड आज भी ब्रेट ली के लिए सर्वोपरि है।
आपकी क्या राय है? (कमेंट में बताएं)
क्या आप ब्रेट ली की इस बात से सहमत हैं कि जैक कैलिस, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़े ‘मैच विनर’ क्रिकेटर थे? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें!

