CricHub4You
  • Cricket
  • Cricket
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket

रोहित शर्मा की ‘उल्टी खोपड़ी’ रणनीति: जब बॉलर से बोले– “जाओ, धोनी भाई से छक्के खाओ!”

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
August 14, 2026
in Cricket
0
Rohit Sharma smiling and MS Dhoni batting during Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL match
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आईपीएल का मंच (IPL Stage) हो, और क्रीज़ (Crease) पर दुनिया का सबसे खतरनाक फिनिशर एमएस धोनी (MS Dhoni) हो, तो दुनिया के बड़े से बड़े बॉलर (Bowler) के भी पैर काँपने लगते हैं। और अंतिम ओवरों (Death Overs) के दौरान जब धोनी क्रीज पर हों तो अच्छे-अच्छे कप्तानों की रणनीति (Strategy) फेल हो जाती है। लेकिन आईपीएल में 5 ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) का दिमाग अलग ही लेवल पर चलता है। हाल ही में क्रिकेटर रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) ने राज शमानी के पॉडकास्ट (Raj Shamani Podcast) में रोहित शर्मा की कप्तानी का एक अनोखा किस्सा सुनाया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Table of Contents

Toggle
  • धोनी भाई खेल रहे थे, रोहित ने बोला छक्के मारने दो!
  • सीएसके की टीम 97 रन पर ढेर
  • कप्तानी का ‘हिटमैन’ अंदाज (Captaincy Hitman Style): डर भगाने का अनोखा तरीका
  • रोहित की ‘भूलने की बीमारी’ का खुलासा

धोनी भाई खेल रहे थे, रोहित ने बोला छक्के मारने दो!

रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेलते हुए अपना पहला ओवर फेंकने जा रहे थे। स्ट्राइक पर दुनिया का सबसे खतरनाक फिनिशर एमएस धोनी (MS Dhoni) खड़ा था। एक युवा गेंदबाज (Young Bowler) के लिए इससे कड़ी परिस्थिति नहीं हो सकती, जब अंतिम ओवरों का स्पेशलिस्ट बल्लेबाज (Death Overs Specialist Batsman) उसके सामने खड़ा हो।

🚨 Ramandeep: "Rohit Sharma said, “MS Dhoni is batting, let him hit sixes."🚨

Raj Shamani: "What was it like playing under the GOAT captain, Rohit Sharma?"

Ramandeep Singh: When you bowl your first ball in the IPL in front of a huge crowd, it’s a completely different scenario.… pic.twitter.com/704vZebiQ1

— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) August 12, 2026

तभी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रमनदीप के पास भागकर आए। तो रमनदीप ने सोचा कि रोहित भाई यॉर्कर (Yorker) डालने के लिए बोलेंगे। लेकिन रोहित शर्मा ने अपने ही अंदाज में कप्तानी (Captaincy) करते हुए रमनदीप को बोला कि—मैं चाहता हूँ कि तुम धोनी भाई को छक्के मारने वाली बॉल (Ball) डालो।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के 7 विकेट जल्दी गिर चुके थे। तो रोहित शर्मा ने परिस्थिति को भांपते हुए एक ऐसे बॉलर को ओवर दिया जिसे ज्यादा अनुभव नहीं था, ताकि एमएस धोनी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो जाएं। रोहित के इस बोल्ड मूव (Bold Move) की बदौलत रमनदीप ने उस ओवर में मात्र 5 रन देकर तीक्ष्णा (Theekshana) का विकेट अपने नाम किया।

सीएसके की टीम 97 रन पर ढेर

इस मैच में सीएसके की टीम (CSK Team) पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन पर ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खतरनाक गेंदबाजी अटैक (Bowling Attack) ने मात्र 29 रन पर सीएसके के 5 विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आराम से खेलते हुए चेन्नई का स्कोर 97 रन तक पहुँचा दिया। इस मैच में धोनी ने 33 गेंदों पर 36 रन की पारी (Innings) खेली थी।

कप्तानी का ‘हिटमैन’ अंदाज (Captaincy Hitman Style): डर भगाने का अनोखा तरीका

इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी का एक अनोखा रूप दिखाते हुए बॉलर (Bowler) के दिमाग से एमएस धोनी (MS Dhoni) का डर खत्म कर दिया। रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) ने पॉडकास्ट (Podcast) के दौरान बताया कि जब आपका कप्तान ही आपको बोल रहा है कि छक्का खाओ, तो दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर (Best Finisher) के सामने भी डर नहीं लगता है। इसीलिए रोहित शर्मा भारत और आईपीएल (IPL) के सफल कप्तान हैं क्योंकि वो खिलाड़ी को खुलकर खेलने की अनुमति (Freedom) देते हैं।

रोहित की ‘भूलने की बीमारी’ का खुलासा

इस पॉडकास्ट (Podcast) के दौरान जब राज शमानी (Raj Shamani) ने पूछा कि क्या यह बात सच है कि रोहित शर्मा को भूलने की भी बीमारी है, तो रमनदीप ने जवाब देते हुए कहा कि हाँ, यह सच है। रोहित भाई कभी-कभी एयरपोर्ट (Airport) पर अपना मोबाइल (Mobile), आईपैड (iPad) और पासपोर्ट (Passport) भूल जाते हैं, जिसकी चर्चा विराट कोहली (Virat Kohli) भी अपने इंटरव्यू (Interview) के दौरान कर चुके हैं।

Tags: Cricket News HindiIPL 2022MS DhoniMumbai Indians vs Chennai Super KingsRaj Shamani PodcastRamandeep SinghRohit SharmaRohit Sharma Captaincy
Previous Post

ना कोहली, ना सचिन! ब्रेट ली ने इस खिलाड़ी को चुना दुनिया का ‘सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर’, वजह हिला देगी दिमाग

Next Post

महाराष्ट्र से दिल्ली तक, जानिए किस राज्य ने दिए टीम इंडिया को सबसे ज्यादा क्रिकेटर

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
Infographic map of India showing state-wise number of Indian cricketers with a cricket trophy and Hindi text '510 Bhartiya Cricketer Kiske Rajye Ka Dabdaba'.

महाराष्ट्र से दिल्ली तक, जानिए किस राज्य ने दिए टीम इंडिया को सबसे ज्यादा क्रिकेटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने पहली गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास, 12 रन देकर चटकाए 6 विकेट
  • महाराष्ट्र से दिल्ली तक, जानिए किस राज्य ने दिए टीम इंडिया को सबसे ज्यादा क्रिकेटर
  • रोहित शर्मा की ‘उल्टी खोपड़ी’ रणनीति: जब बॉलर से बोले– “जाओ, धोनी भाई से छक्के खाओ!”
  • ना कोहली, ना सचिन! ब्रेट ली ने इस खिलाड़ी को चुना दुनिया का ‘सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर’, वजह हिला देगी दिमाग
  • Abhishek Sharma vs Vaibhav Suryavanshi: 40 मैचों के बाद आंकड़ों ने खोला राज, कौन है T20 का असली ‘बाहुबली’ ओपनर?

Categories

  • Cricket (37)
  • ODI RECORDS (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • T20 Records (8)
  • Test Records (3)
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.