CricHub4You
  • Cricket
  • Cricket
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket

IND vs IRE 2nd T20 Playing XI: वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू? जानें भारत-आयरलैंड की संभावित XI, समय और लाइव स्ट्रीमिंग

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
June 27, 2026
in Cricket
0
IND vs IRE 2nd T20 Playing XI and India predicted lineup featuring Vaibhav Suryavanshi and Gautam Gambhir
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

India vs Ireland 2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 34 रन की शर्मनाक हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर टीम में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं। सीरीज को 1-1 से बराबर करने के लिए टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकता है।

Table of Contents

Toggle
  • वैभव-अभिषेक की नई ओपनिंग जोड़ी
  • वैभव सूर्यवंशी डेब्यू (Vaibhav Suryavanshi Debut)
  • इन 2 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
  • भारत की संभावित प्लेइंग-XI
  • आयरलैंड की संभावित प्लेइंग-XI
  • भारत बनाम आयरलैंड 2nd टी20 मैच: तारीख, समय और लाइव प्रसारण

वैभव-अभिषेक की नई ओपनिंग जोड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव होना तय है। संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। पहले टी20 में करारी हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दे सकता है। संजू सैमसन को दूसरे टी20 के लिए नंबर-3 की पोजीशन पर भेजा जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू (Vaibhav Suryavanshi Debut)

अगर आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारत की तरफ से सबसे कम उम्र (15 साल) में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर ऐसा हुआ, तो वह सचिन तेंदुलकर के 16 साल की उम्र में डेब्यू करने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

इन 2 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में खराब प्रदर्शन के बाद दूसरे टी20 से 2 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। पहले मैच में फीके रहे वॉशिंगटन सुंदर की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। वहीं, 4 ओवर में 57 रन लुटाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-XI

वैभव सूर्यवंशी (ओपनर), अभिषेक शर्मा (ओपनर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग-XI

टिम टेक्टर, रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीस, जय मून्ड्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।

भारत बनाम आयरलैंड 2nd टी20 मैच: तारीख, समय और लाइव प्रसारण

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार, 28 जून को भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे बेलफास्ट (Belfast) में खेला जाएगा। भारत बनाम आयरलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) और सोनी लाइव (SonyLIV) ऐप व वेबसाइट पर होगा।

Q. when is Vaibhav suryavanshi next match?

रिपोर्ट्स के अनुसार वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू कर सकते है। अगर ऐसा होता है तो वह सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जायेंगे।

Q. is vaibhav suryavanshi playing tomorrow?

Yes , according to reports vaibhav suryavanshi definitely play against ireland tomorrow

Tags: Abhishek SharmaBelfast T20 Match TimeCricket News HindiGautam GambhirIND vs IRE 2nd T20 Live StreamingIND vs IRE 2nd T20 Playing XIIndia vs Ireland 2nd T20India vs Ireland Predicted XISanju Samson Batting OrderShreyas IyerSony Sports NetworkVaibhav Suryavanshi Debut
Previous Post

एबी डिविलियर्स के टॉप 3 ऑलटाइम फेवरेट बल्लेबाज: विराट कोहली, पोंटिंग और संगकारा के आंकड़े

Next Post

विराट कोहली से मिलने को बेताब नोवाक जोकोविच, बोले— साथ में खेलेंगे टेनिस और क्रिकेट

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
Novak Djokovic talking about Virat Kohli at Laureus Awards

विराट कोहली से मिलने को बेताब नोवाक जोकोविच, बोले— साथ में खेलेंगे टेनिस और क्रिकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
  • इंग्लैंड बनाम भारत: साउथेम्प्टन में बने वो 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो सालों तक नहीं टूटेंगे
  • T20I: 50 मैचों के बाद रनों का अंबार लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की एंट्री
  • IND vs ENG ODI: धोनी का महा-रिकॉर्ड खतरे में! विराट कोहली सिर्फ 150 रन दूर, बन जाएंगे नंबर-1 बल्लेबाज
  • टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज़, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल

Categories

  • Cricket (32)
  • ODI RECORDS (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • T20 Records (7)
  • Test Records (2)
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.