AB de Villiers on All timeTop 3 batters: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अपने ऑलटाइम 3 फेवरेट बल्लेबाजों को चुना है। हालांकि, इस लिस्ट में दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, और दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर व कप्तान एमएस धोनी का नाम नहीं है।
एबी डिविलियर्स के ऑलटाइम टॉप 3 बल्लेबाज: हाल ही में ‘स्पोर्ट्स लॉन्चपैड’ को इंटरव्यू देते हुए एबी डिविलियर्स ने अपने पसंदीदा 3 बल्लेबाज चुने हैं। डिविलियर्स ने रैंकिंग के हिसाब से इनको टॉप 3 में जगह दी है। डिविलियर्स ने विराट कोहली को क्रिकेट इतिहास का बेस्ट बल्लेबाज बताया है। डिविलियर्स और विराट कोहली की जोड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) के लिए कई मैच जिताए हैं।
इसके बाद डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को दुनिया का दूसरा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना है। वहीं, श्रीलंका के कुमार संगकारा को डिविलियर्स ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा है।
विराट कोहली, रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा: कौन है बेहतर?
1. विराट कोहली का रिकॉर्ड:
टेस्ट रिकॉर्ड: 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक लगाए हैं।
वनडे रिकॉर्ड: विराट कोहली ने 311 वनडे मैचों में 58.72 की औसत से 14,797 रन बनाए हैं; जिनमें 54 शतक (वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा) शामिल हैं।
टी20I रिकॉर्ड: विराट ने 125 मैचों में 137.05 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी लगाया है।
2. रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड:
टेस्ट रिकॉर्ड: रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों में 51.85 की औसत से 13,378 रन बनाए हैं; जिनमें 41 शतक शामिल हैं।
वनडे रिकॉर्ड: रिकी पोंटिंग ने 375 वनडे मैचों में 42.04 की औसत से 13,407 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक लगाए हैं।
टी20I रिकॉर्ड: रिकी पोंटिंग ने 17 मैचों में 28.64 की औसत से 401 रन बनाए हैं।
3. कुमार संगकारा का रिकॉर्ड:
टेस्ट रिकॉर्ड: श्रीलंकाई महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 134 टेस्ट मैचों में 57.14 की औसत से 12,400 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 38 शतक भी लगाए हैं।
वनडे रिकॉर्ड: 404 वनडे मैचों में 41.99 की औसत से 14,234 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक लगाए हैं।
टी20I रिकॉर्ड: 56 मैचों में 119.56 की स्ट्राइक रेट से 1,382 रन बनाए हैं।
निष्कर्ष:
रिकॉर्ड्स के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा, विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज हैं; लेकिन वनडे क्रिकेट में ये दोनों बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं हैं।

