CricHub4You
  • Cricket
  • Cricket
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket

IND vs IRE: भारत को हराकर आयरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, T20I के इतिहास में पहली बार…..

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
June 26, 2026
in Cricket
0
Ireland create history first win against india
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs IRE: आयरलैंड ने शुक्रवार 26 जून की रात क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है। आयरिश टीम ने पहले टी-20 मैच मे भारत को 34 रन से हराया है। आयरलैंड की टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम को हराया है। इससे पहलें आयरलैंड और भारत के बीच 8 मुकाबले खेले गए, जिनमें आयरलैंड को एक भी जीत नसीब नहीं हुई।

आयरलैंड ने इस जीत के साथ 2 मैच की टी20 सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली है। अब अगला मैच रविवार 28 जून को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

IND vs IRE: कुछ ऐसा रहा पहले टी-20 का हाल

इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बना दिए। आयरलैंड की तरफ से कप्तान लोर्कन टकर ने सर्वाधिक 50 रन बनाये।

भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अर्षदीप और अक्षर को भी दो-दो विकेट मिले।

आयरलैंड के 182 रन के जवाब में भारत की टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई। सिर्फ अभिषेक शर्मा ने 50 रन की धुआंधार पारी खेली। इसके अलावा संजू सैमसन ने 5 रन, ईशान किशन ने 1 रन, श्रेयस अय्यर ने 3 रन, तिलक वर्मा ने 19 रन, शिवम दुबे ने 25 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 9 रन और अक्सर पटेल ने 15 रन बनाए।

आयरलैंड की तरफ से डेब्यू मैच खेल रहे मैथ्यू हॉलार्ड और मैथ्यू हम्फ्रीस ने 3-3 विकेट चटकाए। मैथ्यू हॉलार्ड को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Tags: IND vs IREIndia vs Ireland SeriesIRELAND CREATE HISTORY
Previous Post

MLC 2026: हेटमायर का बल्ला चला, स्टोइनिस ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के, जसदीप सिंह ने खोला पंजा

Next Post

IND vs IRE 2ND T20I: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की, टीम इंडिया में 4 बड़े बदलाव संभव, संभावित इलेवन

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
Vaibhav replace ishan or tilak in 2nd t20i againts ireland

IND vs IRE 2ND T20I: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की, टीम इंडिया में 4 बड़े बदलाव संभव, संभावित इलेवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
  • इंग्लैंड बनाम भारत: साउथेम्प्टन में बने वो 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो सालों तक नहीं टूटेंगे
  • T20I: 50 मैचों के बाद रनों का अंबार लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की एंट्री
  • IND vs ENG ODI: धोनी का महा-रिकॉर्ड खतरे में! विराट कोहली सिर्फ 150 रन दूर, बन जाएंगे नंबर-1 बल्लेबाज
  • टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज़, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल

Categories

  • Cricket (32)
  • ODI RECORDS (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • T20 Records (7)
  • Test Records (2)
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.