वैभव सूर्यवंशी डेब्यू: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैच की टी ट्वेंटी श्रृंखला का पहला मैच भारतीय समय अनुसार आज शाम 6:00 बजे सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ( बेलफास्ट) में खेला जाएगा। इस मैच से पहले आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। लोर्कन टकर ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम डेब्यू में वैभव सूर्यवंशी की पार्टी खराब कर देंगे।
लोर्कन टकर का पूरा बयान
लोर्कन टकर ने शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टीम बहुत ही खुशनसीब है कि ऐसा 15 वर्षीय खिलाड़ी उनकी टीम में है। टकर ने कहा कि प्रोफेशनल क्रिकेट में जहां आज खिलाड़ियों का स्तर बहुत ऊंचा है। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है जो कि काबिले तारीफ है। इसके अलावा टकर ने कहा कि हम वैभव सूर्यवंशी को जल्दी आउट करके उनकी पार्टी खराब करना चाहेंगे।।
वैभव सूर्यवंशी डेब्यू रिकॉर्ड
अगर वैभव सूर्यवंशी आज भारत की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेलते हैं तो वो ऐसा करने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। वो सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वही वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल उमर में भारत के लिए डेब्यू करके इतिहास रच सकते हैं।
क्या वैभव को मिलेगी भारतीय टीम में जगह
रिपोर्ट्स के मुताबिक आयरलैंड के खिलाफ पहले टी ट्वेंटी मैच में वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठ सकते है। हालांकि दूसरे टी ट्वेंटी मैच में वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे से पहले एक मौका दिया जा सकता है। अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो फिर तिलक वर्मा का टिकट टीम इंडिया से कट सकता है।
भारत की संभावित इलेवन:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (Wk), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
आयरलैंड की संभावित इलेवन:
टिम टेक्टर, रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (C & Wk), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, बेंजामिन कैलिट्ज, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, मैथ्यू होलार्ड, जय मूनड्रा।

