CricHub4You
  • Cricket
  • Cricket
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket

MLC 2026: हेटमायर का बल्ला चला, स्टोइनिस ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के, जसदीप सिंह ने खोला पंजा

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
June 26, 2026
in Cricket
0
Marcus Stoinis 5 sixes in MLC 2026, Jasdeep Singh 5 wickets vs Washington Freedom
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

MAJOR LEAGUE CRICKET 2026: अमेरिका मेजर टी-20 लीग में आज मार्कस स्टोइनिस की कप्तानी वाली टीम Seattle Orcas ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम Washington Freedom को 88 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में शिमरन हेटमायर ने विस्फोटक पारी खेली, मार्कस स्टोइनिस ने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर महफिल लूट ली, वहीं जसदीप सिंह ने पंजा खोलकर स्टीव स्मिथ की टीम की कमर तोड़ दी।

Table of Contents

Toggle
  • 1.शिमरन हेटमायर का बल्ला चला
  • 2. स्टोइनिस ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के
  • 3. जसदीप सिंह ने खोला पंजा
  • 4. मैच का पूरा विवरण

1.शिमरन हेटमायर का बल्ला चला

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने इस मैच में 33 गेंदों पर 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए। हेटमायर इस मैच में नाबाद रहे और टीम का स्कोर 227 रनों तक पहुँचा दिया।

2. स्टोइनिस ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने एक ओवर में 5 छक्के जड़ दिए। इयान हॉलैंड के 17वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने पाँच छक्के जड़कर कुल 30 रन बटोरे। स्टोइनिस ने 16 गेंदों पर 42 रन बनाए, जिसमें कुल 6 छक्के शामिल रहे।

5 SIXES IN AN OVER BY MARCUS STOINIS. 🤯 pic.twitter.com/3UiWcXpA94

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 26, 2026

3. जसदीप सिंह ने खोला पंजा

अमेरिका के मीडियम तेज गेंदबाज जसदीप सिंह ने इस मैच में पंजा खोल दिया। जसदीप ने 4 ओवर में मात्र 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनको इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

4. मैच का पूरा विवरण

इस मैच में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस की टीम (Seattle Orcas) ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 227 रन बनाए। सिएटल की तरफ से हेटमायर ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। दूसरी ओर, वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से मार्को यानसन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।

228 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम की पूरी टीम मात्र 139 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श जैसे धाकड़ बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।

Tags: Major League Cricket 2026 HindiMarcus Stoinis 5 sixes MLC. Jasdeep Singh 5 wickets vs WAFMLC 2026 Match 9 ResultSeattle Orcas vs Washington Freedom 2026
Previous Post

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू से पहले आयरिश कप्तान की खुली चुनौती, बोले- बिगाड़ देंगे पूरा खेल

Next Post

IND vs IRE: भारत को हराकर आयरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, T20I के इतिहास में पहली बार…..

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
Ireland create history first win against india

IND vs IRE: भारत को हराकर आयरलैंड ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, T20I के इतिहास में पहली बार…..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
  • इंग्लैंड बनाम भारत: साउथेम्प्टन में बने वो 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो सालों तक नहीं टूटेंगे
  • T20I: 50 मैचों के बाद रनों का अंबार लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की एंट्री
  • IND vs ENG ODI: धोनी का महा-रिकॉर्ड खतरे में! विराट कोहली सिर्फ 150 रन दूर, बन जाएंगे नंबर-1 बल्लेबाज
  • टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज़, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल

Categories

  • Cricket (32)
  • ODI RECORDS (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • T20 Records (7)
  • Test Records (2)
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.