आयरलैंड की टीम ने शुक्रवार 26 जून को पहले टी20 मैच में भारतीय को 32 रन से हराकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार क्रिकेट इतिहास में आयरलैंड से हारी है। इस शर्मनाक हार के बाद अगले मैच में भारतीय टीम में 4 बड़े बदलाव हो सकते है।
वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा को छोड़ कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा फ्लॉप साबित रहे। तो अब दूसरे टी20 मैच मेंईशान किशन या तिलक वर्मा की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। वैभव सूर्यवंशी ने इस बार IPL में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप का खिताब जीता था।
टीम इंडिया में 4 बड़े बदलाव संभव
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम 4 बड़े बदलाव कर सकती है। पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद ईशान किशन या तिलक वर्मा की जगह वैभव को मौका मिल सकता है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले मैच में 4 ओवर में 57 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं मिला। तो उनकी जगह अगले मैच में प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।
अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन पहले मैच में गेंद और बल्ले दोनों से बहुत खराब रहा। तो उनकी जगह दूसरे टी20 मैच में रवि बिश्नोई और सूर्यंश शेज को मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (Wk), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा या ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्षदीप सिंह, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव।

