CricHub4You
  • Cricket
  • Cricket
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket

BAN vs AUS: नाहिद राणा की रफ्तार में उड़ी कंगारू टीम! बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों हराकर रचा इतिहास

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
June 9, 2026
in Cricket
0
Bangladesh bowler Nahid Rana aggressive sledging exchange with Australia captain Josh Inglis
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश की इस अविश्वसनीय जीत के सबसे बड़े हीरो रहे युवा एक्सप्रेस तेज गेंदबाज नाहिद राणा, जिन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया.

Table of Contents

Toggle
  • मोसद्देक हुसैन और शंटो की पारियों से बांग्लादेश ने बनाया मजबूत स्कोर
  • नाहिद राणा का कहर: 150 kmph की रफ्तार से बरपाया कहर
  • कैमरन ग्रीन का संघर्ष रहा नाकाम, DLS नियम से हुआ फैसला

मोसद्देक हुसैन और शंटो की पारियों से बांग्लादेश ने बनाया मजबूत स्कोर

बांग्लादेश (पहली पारी) 284-8 (50 Ov)
बल्लेबाजआउट होने का तरीकाRB4s6sSR
सैफ हसनकैच लाबुशेन बोल्ड एलिस5510100.00
तंजीद हसन तमीमकैच बार्टलेट बोल्ड एलिस544471122.73
नजमुल हुसैन शंटोकैच कोनोली बोल्ड रैनशॉ67869177.91
लिटन दास (wk)कैच एंड बोल्ड रैनशॉ790077.78
तौहीद हृदोयकैच एलिस बोल्ड बार्टलेट31511060.78
मोसद्देक हुसैननाबाद867073122.86
महेदी हसन मिराज (c)lbw बोल्ड लियाम स्कॉट3120025.00
तन्वीर इस्लामकैच लियाम स्कॉट बोल्ड एलिस571071.43
तस्कीन अहमदकैच एलिस बोल्ड लियाम स्कॉट201621125.00
नाहिद राणानाबाद00000.00
बल्लेबाजी नहीं की: मुस्तफिजुर रहमान
एक्स्ट्रास (Extras)b 0, lb 0, w 6, nb 06
कुल स्कोर (Total)8 विकेट पर (50 ओवर्स, रन रेट 5.68)284-8

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी और उसने महज 10 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था. लेकिन इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शंटो (67 रन) और सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन (54 रन) ने टीम को संभाला.

आखरी ओवरों में मोसद्देक हुसैन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 70 गेंदों में 86 रनों की नाबाद पारी खेली*, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 284/8 का एक चुनौतीपूर्ण और मजबूत स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

नाहिद राणा का कहर: 150 kmph की रफ्तार से बरपाया कहर

285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने मैच में 145-150 kmph की निरंतर गति से गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका ही नहीं दिया. नाहिद राणा ने अपने शानदार स्पेल में 10 ओवर में 41 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए.

Nahid Rana and Josh Inglis heated argument during BAN vs AUS 1st ODI 2026 match at Mirpur

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस को आउट कर कंगारू टीम की कमर तोड़ दी, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस (Heated Exchange) भी देखने को मिली। राणा के अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए।

कैमरन ग्रीन का संघर्ष रहा नाकाम, DLS नियम से हुआ फैसला

ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल कैमरन ग्रीन (40 रन) और कूपर कोनोली (35 रन) ही बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने थोड़ा टिक सके। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और टीम ने 36.6 ओवर में 158 रन के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे। इसी दौरान खराब रोशनी और मौसम के कारण खेल को रोकना पड़ा। आखिरकार मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और मैच रेफरी ने डीएलएस मेथड के आधार पर बांग्लादेश को 86 रनों से आधिकारिक विजेता घोषित कर दिया।

Tags: BAN vs AUSBAN vs AUS Live ScoreBAN vs AUS Match HighlightsBangladesh vs AustraliaBangladesh vs Australia 1st ODI 2026Nahid Rana
Previous Post

IPL में चोट की वजह से पूरा सीजन बाहर रहा CSK का यह गेंदबाज, अब बांग्लादेश पर बरपाया कहर!

Next Post

वैभव की सबसे तेज पारी, ऋतुराज- तिलक- प्रभसिमरन भी चमके, इंडिया-ए ने ठोंके 349 रन

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
अफगानिस्तान ए के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी

वैभव की सबसे तेज पारी, ऋतुराज- तिलक- प्रभसिमरन भी चमके, इंडिया-ए ने ठोंके 349 रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
  • इंग्लैंड बनाम भारत: साउथेम्प्टन में बने वो 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो सालों तक नहीं टूटेंगे
  • T20I: 50 मैचों के बाद रनों का अंबार लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की एंट्री
  • IND vs ENG ODI: धोनी का महा-रिकॉर्ड खतरे में! विराट कोहली सिर्फ 150 रन दूर, बन जाएंगे नंबर-1 बल्लेबाज
  • टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज़, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल

Categories

  • Cricket (32)
  • ODI RECORDS (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • T20 Records (7)
  • Test Records (2)
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.