CricHub4You
  • Cricket
  • Entertainment
  • Cricket
  • Entertainment
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Entertainment Box Office

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ऐतिहासिक कमाई के बावजूद नहीं टूटा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड, फैंस को लगा झटका!

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
June 12, 2026
in Box Office, Entertainment
0
Dhurandhar 2 Box Office Collection vs Pushpa 2 record comparison poster
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए। ‘धुरंधर 2’ हिंदी बेल्ट में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर 2’ दूसरे स्थान पर काबिज हुई। ‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

Table of Contents

Toggle
  • Dhurandhar 2 Box Office Collection
  • Pushpa 2 box office collection
  • आदित्य धर और रणवीर सिंह का डबल धमाका
  • Top 10 box office collection in India

Dhurandhar 2 Box Office Collection

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 1149 करोड़ की कमाई के साथ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। ‘धुरंधर 2’ ने पहले सप्ताह में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 674.17 करोड़ का कलेक्शन किया, दूसरे सप्ताह में ‘धुरंधर 2’ ने कुल 263 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1812 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Pushpa 2 box office collection

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। ‘पुष्पा 2’ ने अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1234 करोड़ का विशाल कलेक्शन किया है। ‘पुष्पा 2’ ने पहले सप्ताह ‘धुरंधर 2’ के (674.17 करोड़) के मुकाबले 725 करोड़ का कलेक्शन किया, हालांकि दूसरे सप्ताह दोनों फिल्मों ने लगभग एक समान प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,738 – 1,831 करोड़ का कलेक्शन किया है।

आदित्य धर और रणवीर सिंह का डबल धमाका

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। भारत में 5 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में आदित्य धर और रणवीर सिंह की 2 फिल्में शामिल हैं।

  • धुरंधर (2025) ने ₹895.96 करोड़ कमाकर नंबर 4 पर कब्जा जमाया।
    • धुरंधर: द रिवेंज (2026) ने ₹1,153.17 करोड़ के साथ नंबर 2 की गद्दी संभाली।

    Top 10 box office collection in India

    रैंक (Rank) फिल्म का नाम (Movie Title) रिलीज वर्ष भारत नेट कमाई (India Nett)
    👑 1 Pushpa: The Rule – Part 2 2024 ₹1,234.10 करोड़
    🥈 2 Dhurandhar: The Revenge 2026 ₹1,153.17 करोड़
    🥉 3 Baahubali 2: The Conclusion 2017 ₹1,030.42 करोड़
    🍿 4 Dhurandhar 2025 ₹895.96 करोड़
    💥 5 K.G.F: Chapter 2 2022 ₹859.70 करोड़
    🦖 6 RRR 2022 ₹782.20 करोड़
    🏹 7 Kalki 2898 AD 2024 ₹645.80 करोड़
    🎭 8 Jawan 2023 ₹643.87 करोड़
    👻 9 Stree 2: Sarkate Ka Aatank 2024 ₹607.74 करोड़
    🇮🇳 10 Gadar 2 2023 ₹525.45 करोड़
    Q1: धुरंधर 2 का फाइनल क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा?

    Ans: आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, Dhurandhar 2 Box Office Collection भारत में ₹1,149 करोड़ नेट पर समाप्त हुआ है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,812 करोड़ रहा।

    Q2: क्या धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है?

    Ans: नहीं, धुरंधर 2 ने हिंदी बेल्ट में तो ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस (All Languages Nett) पर यह पुष्पा 2 के ₹1,234.10 करोड़ के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई।

    Q3: बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म कौन सी है?

    Ans: भारतीय घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1,234.10 करोड़ के विशाल नेट कलेक्शन के साथ अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 सबसे ऊपर बनी हुई है।

    Q4: धुरंधर 2 का पहले सप्ताह का टोटल कलेक्शन कितना था?

    Ans: Dhurandhar 2 Box Office Collection पहले सप्ताह में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ₹674.17 करोड़ रहा था।

    Q5: धुरंधर 2 का दूसरे सप्ताह का होल्ड कैसा था?

    Ans: फिल्म ने दूसरे सप्ताह में कुल ₹263 करोड़ का मजबूत कलेक्शन किया।

    Tags: Aditya Dhar Dhurandhar 2Dhurandhar 2 Box Office CollectionDhurandhar 2 Closing CollectionDhurandhar 2 Day 14 CollectionDhurandhar 2 Lifetime CollectionDhurandhar 2 vs Pushpa 2Highest Grossing Indian Movies 2026Pushpa 2 Total Box Office CollectionRanveer Singh Dhurandhar 2धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    Previous Post

    6, 6, 6, 6, 6… शिवम दुबे के ‘पावर शो’ से दहला वानखेड़े, मात्र 23 गेंदों में मैच छीनकर फाइनल में मारी एंट्री

    Sk_Karwasara

    Sk_Karwasara

    Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    No Result
    View All Result

    Latest Post

    • Dhurandhar 2 Box Office Collection: ऐतिहासिक कमाई के बावजूद नहीं टूटा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड, फैंस को लगा झटका!
    • 6, 6, 6, 6, 6… शिवम दुबे के ‘पावर शो’ से दहला वानखेड़े, मात्र 23 गेंदों में मैच छीनकर फाइनल में मारी एंट्री
    • वैभव की सबसे तेज पारी, ऋतुराज- तिलक- प्रभसिमरन भी चमके, इंडिया-ए ने ठोंके 349 रन
    • BAN vs AUS: नाहिद राणा की रफ्तार में उड़ी कंगारू टीम! बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों हराकर रचा इतिहास
    • IPL में चोट की वजह से पूरा सीजन बाहर रहा CSK का यह गेंदबाज, अब बांग्लादेश पर बरपाया कहर!

    Categories

    • Box Office (1)
    • Cricket (11)
    • Entertainment (1)
    • T20 Mumbai League 2026 (1)
    • Contact Us
    • Editorial Policy
    • About Us

    © 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

    No Result
    View All Result
    • Cricket
    • Entertainment

    © 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.