CricHub4You
  • Cricket
  • Cricket
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket Test Records

केन विलियमसन के संन्यास के बाद छिड़ी बहस: 110 टेस्ट के माइलस्टोन पर कौन है बेस्ट— स्मिथ, रूट या कोहली?

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
June 20, 2026
in Test Records, Cricket
0
फैब-4 (Fab-4) cricket players debate after 110 test matches
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज़ीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. विलियमसन ने अपने शानदार करियर में 110 टेस्ट मैच खेले हैं.

केन विलियमसन के संन्यास के बाद ‘फैब-4 (Fab-4)‘ यानि विराट कोहली, केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ मे 110 टेस्ट के बाद कौन टेस्ट क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज है.

Table of Contents

Toggle
  • 110 टेस्ट मैचों के बाद ‘फैब-4 (Fab-4)’ रिकॉर्ड
  • फैब-4 (Fab-4) टेस्ट रिकॉर्ड
  • निष्कर्ष

110 टेस्ट मैचों के बाद ‘फैब-4 (Fab-4)’ रिकॉर्ड

खिलाड़ी का नाममैचकुल रनबल्लेबाजी औसतकुल शतक
स्टीव स्मिथ1109,70256.4132
केन विलियमसन1109,51554.0633
जो रूट1109,40150.8120
विराट कोहली1108,61548.9528
स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, जो रूट और केन विलियमसन टेस्ट करियर रिकॉर्ड (110 Matches)

फैब-4 (Fab-4) टेस्ट रिकॉर्ड

110 टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली, केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ में से कौन टेस्ट क्रिकेट का असली किंग है.

स्टीव स्मिथ टेस्ट रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के बेताज बादशाह है. 110 टेस्ट मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने 56.41 की औसत से 9702 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 32 शतक भी लगाए. स्टीव स्मिथ ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 123* मैच में 56.02 की औसत से 10763 रन बनाए है.

केन विलियमसन टेस्ट रिकॉर्ड

केन विलियमसन ने 110 टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. केन विलियमसन ने 110 टेस्ट मैच में 54.06 की औसत से 9515 रन बनाए हैं। केन विलियमसन ‘फैब फोर’ में 110 टेस्ट मैच के बाद सबसे ज्यादा (33) शतक लगाने वाले बल्लेबाज है.

जो रूट टेस्ट रिकॉर्ड

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट ने 110 मैच में 50.81 की बेहतरीन औसत से 9401 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने बीस शतक भी जमाए. टेस्ट क्रिकेट में फैब फोर मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जो रूट पहले स्थान पर है. जो रूट ने अपने टेस्ट करियर में खेले 164* मैच में 50.73 की शानदार औसत से 13952 रन बनाए है. इस दौरान जो रूट ने 41  शतक लगाए हैं जिनमें छह दोहरे शतक भी शामिल हैं.

विराट कोहली टेस्ट रिकॉर्ड

भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने 123 मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. विराट कोहली ने 110 मैच के बाद 48.95 की औसत से 8615 रन बनाए थे. इस दौरान विराट कोहली ने 28 शतक भी लगाए. विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 30 शतक भी लगाए.

निष्कर्ष

फैब-4 (Fab-4)’ में 110 टेस्ट मैच के बाद स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के असली किंग है. स्टीव स्मिथ रन और औसत के मामले में फैब-4 (Fab-4) के बाकी 3 बल्लेबाजों से बहुत आगे है. डॉन ब्रैडमैन के बाद अगर किसी क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट को डोमिनेट किया है तो उसका नाम स्टीव स्मिथ है. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में जो रूट (13952 रन) स्टीव स्मिथ (10763 रन) से बहुत ज्यादा आगे है.

Tags: Fab-4 Stats 110 MatchesFab-4 Test RecordsJoe Root Test RecordKane Williamson RetirementSteve Smith vs Virat Kohliजो रूट टेस्ट रिकॉर्डफैब-4 टेस्ट रिकॉर्डविराट कोहली टेस्ट संन्यास
Previous Post

IND vs AFG: शुभमन गिल ने कप्तान बनते ही रचा इतिहास, धोनी-कोहली और कपिल देव के रिकॉर्ड्स ध्वस्त

Next Post

चेन्नई में आया प्रसिद्ध कृष्णा का तूफान! सिराज-बुमराह के एलीट क्लब में एंट्री; पहले 10 ओवरों में ही ढेर की अफगानी टीम

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
Prasidh Krishna celebrating after taking 4 wickets against Afghanistan in Chennai ODI match

चेन्नई में आया प्रसिद्ध कृष्णा का तूफान! सिराज-बुमराह के एलीट क्लब में एंट्री; पहले 10 ओवरों में ही ढेर की अफगानी टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
  • इंग्लैंड बनाम भारत: साउथेम्प्टन में बने वो 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो सालों तक नहीं टूटेंगे
  • T20I: 50 मैचों के बाद रनों का अंबार लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की एंट्री
  • IND vs ENG ODI: धोनी का महा-रिकॉर्ड खतरे में! विराट कोहली सिर्फ 150 रन दूर, बन जाएंगे नंबर-1 बल्लेबाज
  • टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज़, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल

Categories

  • Cricket (32)
  • ODI RECORDS (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • T20 Records (7)
  • Test Records (2)
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.