CricHub4You
  • Cricket
  • Cricket
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket

चेन्नई में आया प्रसिद्ध कृष्णा का तूफान! सिराज-बुमराह के एलीट क्लब में एंट्री; पहले 10 ओवरों में ही ढेर की अफगानी टीम

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
June 20, 2026
in Cricket
0
Prasidh Krishna celebrating after taking 4 wickets against Afghanistan in Chennai ODI match
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से अफगानिस्तान के ऊपर कहर ढाया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने पावरप्ले के अंदर ही अफगानिस्तान के टॉप-4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

वनडे के पहले 10 ओवरों में सबसे घातक भारतीय स्पेल (Top-7 Bowlers):

मोहम्मद सिराज (5 विकेट) बनाम श्रीलंका, कोलंबो (2023)

मोहम्मद सिराज ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पहले 10 ओवरों में ही 5 विकेट लेकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई थी। सिराज ने इस मैच में एक ओवर में 4 विकेट चटकाए थे।

जवागल श्रीनाथ (4 विकेट) बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग (2003)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 2003 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ पहले 10 ओवरों में 4 विकेट लिए थे। श्रीनाथ की अतिरिक्त उछाल वाली गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम पूरी तरीके से बिखर चुकी थी।

भुवनेश्वर कुमार (4 विकेट) बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन (2013)

स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने पोर्ट ऑफ एसपेन (वेस्टइंडीज) में श्रीलंका के खिलाफ जादुई स्पेल फेंका था। भुवनेश्वर ने पहले 10 ओवरों में ही 4 विकेट चटका दिए थे।

जसप्रीत बुमराह (4 विकेट) बनाम इंग्लैंड, द ओवल (2022)

जसप्रीत बुमराह ने द ओवल (इंग्लैंड) में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 10 ओवरों में 4 विकेट लिए थे। इस मैच में इंग्लैंड की पूरी टीम 110 रनों पर सिमट गई थी।

मोहम्मद सिराज (4 विकेट) बनाम श्रीलंका, त्रिवेंद्रम (2023)

मोहम्मद सिराज पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने पहले 10 ओवर में 2 बार 4+ विकेट चटकाए हैं। कोलंबो से पहले तिरुवनंतपुरम में सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले 10 ओवर में 4 विकेट चटकाए थे।

अर्शदीप सिंह (4 विकेट) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (2023)

अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में जादुई स्पेल में पहले 10 ओवर में 4 विकेट लिए थे।

प्रसिद्ध कृष्णा (4 विकेट) बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई (2026)*

प्रसिद्ध कृष्णा ने आज (20 जून 2026) अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के अंतिम मैच में अपनी गेंदबाजी से कहर ढाया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने पावरप्ले के दौरान 5 ओवर में मात्र 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

Tags: Chennai ODI recordsCricket News HindiIND vs AFGIndia vs Afghanistan 3rd ODIIndian fast bowlersMost wickets in powerplayPrasidh KrishnaPrasidh Krishna record
Previous Post

केन विलियमसन के संन्यास के बाद छिड़ी बहस: 110 टेस्ट के माइलस्टोन पर कौन है बेस्ट— स्मिथ, रूट या कोहली?

Next Post

ICC Test Ranking: जो रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज; मैट हेनरी ने रचा इतिहास, बुमराह के साथ शीर्ष पर

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
ICC Test Rankings: Joe Root and Matt Henry latest ranks

ICC Test Ranking: जो रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज; मैट हेनरी ने रचा इतिहास, बुमराह के साथ शीर्ष पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
  • इंग्लैंड बनाम भारत: साउथेम्प्टन में बने वो 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो सालों तक नहीं टूटेंगे
  • T20I: 50 मैचों के बाद रनों का अंबार लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की एंट्री
  • IND vs ENG ODI: धोनी का महा-रिकॉर्ड खतरे में! विराट कोहली सिर्फ 150 रन दूर, बन जाएंगे नंबर-1 बल्लेबाज
  • टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज़, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल

Categories

  • Cricket (32)
  • ODI RECORDS (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • T20 Records (7)
  • Test Records (2)
  • About US
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.