CricHub4You
  • Cricket
  • Entertainment
  • Cricket
  • Entertainment
No Result
View All Result
CricHub4You
Home Cricket

IND vs AFG: टीम इंडिया ने रचा इतिहास! टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी ‘महाजीत’, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा

Sk_Karwasara by Sk_Karwasara
June 8, 2026
in Cricket
0
Shubman Gill and Manav Suthar celebrating India biggest test win against Afghanistan in Mullanpur 2026
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़): भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में भारत की तरफ से शुभमन गिल, केएल राहुल, मानव सुथार और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया।

Table of Contents

Toggle
  • टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत
  • BIGGEST WINS
  • पहली पारी में भारत का विशाल स्कोर: गिल और राहुल का जलवा
  • डेब्यू पर चमके मानव सुथार, अपनी फिरकी से मचाया कोहराम
  • 🇮🇳 भारत के लिए डेब्यू टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े (Best Figures in Debut Test Innings for India)
  • एक ही दिन में दो बार ऑल-आउट अफ़गानिस्तान

टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत

टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत

BIGGEST WINS

FOR INDIA IN TEST CRICKET

जीत का अंतर (Margin) बनाम (Against) स्थान (Venue) वर्ष (Year)
Innings & 300 Runs RECORD Afghanistan Mullanpur 2026
Innings & 272 Runs West Indies Rajkot 2018
Innings & 262 Runs Afghanistan Bengaluru 2018
Innings & 239 Runs Bangladesh Mirpur 2007
Innings & 239 Runs Sri Lanka Nagpur 2017

पहली पारी में भारत का विशाल स्कोर: गिल और राहुल का जलवा

इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। केएल राहुल और शुभमन गिल के शानदार शतक, ऋषभ और साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 564/8 के विशाल स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी।

डेब्यू पर चमके मानव सुथार, अपनी फिरकी से मचाया कोहराम

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार का सबसे बड़ा योगदान रहा। मानव सुथार की फिरकी गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाज धराशायी होकर नजर आए।

पहली पारी में फाइफर: मानव सुथार ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 33 रन देकर 6 बड़े विकेट चटकाए। टेस्ट डेब्यू में एक पारी में पाँच विकेट लेने वाले वे भारत के दसवें गेंदबाज बन गए हैं।

मानव सुथार का रिकॉर्ड ब्रेकिंग डेब्यू: मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ 33/6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। डेब्यू पारी में भारत की तरफ से यह दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले लेग स्पिनर नरेंद्र हीरवाणी ने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 8/61 विकेट लेकर इतिहास रचा था।

भारत के लिए डेब्यू टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

🇮🇳 भारत के लिए डेब्यू टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
(Best Figures in Debut Test Innings for India)

गेंदबाजी आंकड़े (Figures) गेंदबाज (Bowler) बनाम (Against) स्थान और वर्ष (Venue & Year)
8/61 नरेंद्र हिरवानी (Narendra Hirwani) वेस्टइंडीज (West Indies) चेन्नई, 1988
6/33 नया मानव सुथार (Manav Suthar) अफगानिस्तान (Afghanistan) मुल्लांपुर, 2026
6/55 आबिद अली (Abid Ali) ऑस्ट्रेलिया (Australia) एडिलेड, 1967
6/103 दिलीप दोशी (Dilip Doshi) ऑस्ट्रेलिया (Australia) चेन्नई, 1979

एक ही दिन में दो बार ऑल-आउट अफ़गानिस्तान

भारत द्वारा खड़े किए गए विशाल स्कोर के सामने अफगानिस्तान की टीम दबाव में नजर आई। पहली पारी में अफगानिस्तान की टीम मात्र 152 रनों पर सिमट गई। अफगानिस्तान की तरफ से रहमत ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। पहली पारी के बाद भारत के पास 412 रनों की पुख्ता लीड है, तो कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान को फॉलो ऑन देने का फैसला किया।

दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की टीम भारतीय स्पिनरों को आगे टिक नहीं पाई। कुलदीप यादव (3 विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (4 विकेट) के घातक स्पेलों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 112 रन पर ऑलआउट कर दिया। पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करने वाले मानव सुथार को इस पारी में केवल 1 विकेट मिला।

Tags: CricHub4You CricketIND vs AFGManav Suthar Debutक्रिकेट न्यूज़ हिंदीभारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीतमानव सुथार 6/33शुभमन गिल कप्तानी
Previous Post

धोनी-रोहित भी पीछे…” रायडू ने इस दिग्गज को चुना भारत का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान

Next Post

Vaibhav Suryavanshi Biography: जानिए इस 15 वर्षीय खिलाड़ी की Real Age, Caste और Records

Sk_Karwasara

Sk_Karwasara

Surendra Kumar एक जुनूनी क्रिकेट विश्लेषक और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से भारतीय घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय मैचों को करीब से देख रहे हैं। क्रिकेट आंकड़ों (Stats) और टीम रणनीतियों के गहरे विश्लेषण में इनकी गहरी रुचि है। इस ब्लॉक पर वह पूरी सत्यता के साथ क्रिकेट की ताज़ा खबरें और मैच रिव्यु साझा करते हैं।

Next Post
Vaibhav Suryavanshi biography real age caste background and IPL 2026 cricket records match banner photo

Vaibhav Suryavanshi Biography: जानिए इस 15 वर्षीय खिलाड़ी की Real Age, Caste और Records

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Latest Post

  • Dhurandhar 2 Box Office Collection: ऐतिहासिक कमाई के बावजूद नहीं टूटा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड, फैंस को लगा झटका!
  • 6, 6, 6, 6, 6… शिवम दुबे के ‘पावर शो’ से दहला वानखेड़े, मात्र 23 गेंदों में मैच छीनकर फाइनल में मारी एंट्री
  • वैभव की सबसे तेज पारी, ऋतुराज- तिलक- प्रभसिमरन भी चमके, इंडिया-ए ने ठोंके 349 रन
  • BAN vs AUS: नाहिद राणा की रफ्तार में उड़ी कंगारू टीम! बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों हराकर रचा इतिहास
  • IPL में चोट की वजह से पूरा सीजन बाहर रहा CSK का यह गेंदबाज, अब बांग्लादेश पर बरपाया कहर!

Categories

  • Box Office (1)
  • Cricket (11)
  • Entertainment (1)
  • T20 Mumbai League 2026 (1)
  • Contact Us
  • Editorial Policy
  • About Us

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Cricket
  • Entertainment

© 2026 Crichub4you. All Rights Reserved.